Views: 351
0 0
नम आंखों से दी गई माता रानी को विदाई,मां की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नम आंखों से दी गई माता रानी को विदाई,मां की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

ब्रह्मोरियां/नावा बाजार:- शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन शनिवार को भक्तों ने माता रानी के जयकारे के साथ श्रद्धा और भक्ति से मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन लालगढ़ पर बने विसर्जन कुंड में नम आंखो से किया गया। विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से माता की आरती उतारी।महिलाओं ने माता का श्रृंगार किया, उसके…

नम आंखों से दी गई माता रानी को विदाई,मां की प्रतिमा का किया गया विसर्जन
Read Time:2 Minute, 28 Second
नम आंखों से दी गई माता रानी को विदाई,मां की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

ब्रह्मोरियां/नावा बाजार:- शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन शनिवार को भक्तों ने माता रानी के जयकारे के साथ श्रद्धा और भक्ति से मां दुर्गे की प्रतिमा का विसर्जन लालगढ़ पर बने विसर्जन कुंड में नम आंखो से किया गया।

विसर्जन से पहले श्रद्धालुओं ने भक्ति-भाव से माता की आरती उतारी।महिलाओं ने माता का श्रृंगार किया, उसके बाद पूजा अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।भक्तों ने मां को विदा करने के साथ साथ अगले साल फिर से आने का न्योता भी दे दिया।

मां दुर्गे की प्रतिमा का गांव भ्रमण

नम आंखों से दी गई माता रानी को विदाई,मां की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

ब्रह्मोरियां गांव पूजा पंडाल के सदस्यों ने सजे हुए वाहन से प्रतिमा का गांव भ्रमण कराया।माता के विसर्जन से पहले महिलाओं ने माता रानी को चढ़ाए सिंदूर को अपने माथे से लगाया और अमर सुहाग की कामना की।

विसर्जन के लिए निकाले जा रहे जुलूस के दौरान भक्त डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों की धुन पर थिरकते नजर आए।

कोयल नदी में मां की प्रतीमा को किया गया विर्सजन

नम आंखों से दी गई माता रानी को विदाई,मां की प्रतिमा का किया गया विसर्जन

लालगढ़ के कोयल नदी के तट पर ब्रह्मोरियां पूजा पंडाल के सदस्यों ने मां दुर्गा की आरती उतारकर मां की जयकारों के साथ विर्सजन किया।भक्तों ने नम आंखों से मां को विदा किया और फिर से आने का न्योता दिया।

विर्सजन के दौरान ब्रह्मोरियां पूजा पंडाल समिति अध्यक्ष डबल पाण्डेय, मिथलेश पाण्डेय, मंगलू पांडेय, गोलू पाण्डेय, रजनी पांडेय, अजीत पांडेय, दीपक पांडेय,अंकित सोनी,सनी गुप्ता, सुजीत पांडेय, रमेश सोनी,आलोक ठाकुर,विश्वजीत, विक्की ठाकुर,प्रवीण पाण्डेय, सतीश पांडेय सहित सैंकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। माता रानी के जयकारों से पूजा वातावरण भक्तिमय हो गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
100 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed