कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव को कांग्रेस पार्टी का मुख्य प्रवक्ता पद पर नियुक्त कर दिया गया बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव को कांग्रेस पार्टी का मुख्य प्रवक्ता पद पर नियुक्त कर दिया गया बड़ी जिम्मेदारी

Views: 236
0 0
Read Time:5 Minute, 57 Second
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव को कांग्रेस पार्टी का मुख्य प्रवक्ता पद पर नियुक्त कर दिया गया बड़ी जिम्मेदारी
  • लाल किशोर नाथ शाहदेव जी के मुख्य प्रवक्ता बनने से और प्रखर होगी कांग्रेस की आवाज! 2024 के चुनाव में मिलेगा कांग्रेस पार्टी को इसका लाभ: डॉ रामेश्वर उरांव वित्त मंत्री झारखंड सरकार

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे,नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी,झारखण्ड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश,विधायक दल नेता डाॅ रामेश्वर उराँव का आभार जिन्होंने लाल किशोर नाथ शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता बनाकर झारखंड में कांग्रेस को और सशक्त किया: आलोक कुमार दूबे वरिष्ठ नेता कांग्रेस झारखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं संजय पाण्डेय को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया है तथा पार्टी के पक्ष को मजबूती के साथ मीडिया एवं जनता में रखने का निर्देश दिया है।


लोआडीह स्थित अपने आवास पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मुख्य प्रवक्ता मनोनीत किए जाने का पत्र लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं संजय पांडे को सौपा एवं गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत भी किया।इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता राम खलखो, मदन मोहन शर्मा, मीडिया चेयरमैन सतीश पाल मुंजिनी,कार्यालय प्रभारी अभिलाष साहू,वरिष्ठ कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डॉ राजेश गुप्ता, रियाज खान, अनुकूल मिश्रा, दीपक ओझा, ऐनुल अंसारी उपस्थित थे।

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव को कांग्रेस पार्टी का मुख्य प्रवक्ता पद पर नियुक्त कर दिया गया बड़ी जिम्मेदारी


पूर्व में भी लाल किशोर नाथ शाहदेव कांग्रेस के विभिन्न पदों पर कार्य करते हुए 2013 से 2021 तक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में सफलतम कार्य किया एवं पार्टी का संदेश मीडिया के माध्यम से आम जनों तक पहुंचाने का काम निष्ठा पूर्वक किया और विशेष कर 2019 के विधानसभा के चुनाव में उन्होंने अपनी सफलतम उपयोगिता साबित की और गठबंधन की सरकार बनने में कामयाबी हासिल हुई। वहीं संजय पांडे पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं वर्तमान में प्रदेश महासचिव के पद पर कार्यरत हैं।


मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किये जाने पर कांग्रेस विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव ने पुराने प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा है की एक कार्यकर्ता से लेकर नेता के रूप में उनकी भूमिका काफी प्रशंसनीय एवं सराहनीय रही है।प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहते हुए किशोर शाहदेव ने मेरे साथ काम किया और खासकर कोरोना कल में उनके कार्यों की जितने भी प्रशंसा की जाए वह कम होगी।मुझे पूरा विश्वास है आसन्न विधानसभा चुनाव को देखते हुए इन्हें जो जिम्मेदारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दी है,निष्ठा पूर्वक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने में कामयाब होंगे।


कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे आदरणीय श्री राहुल गांधी और झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव प्रसाद मेहता कमलेश विधायक नेता डॉक्टर रामेश्वर उरांव का आभार व्यक्त किया जिन्होंने लाल किशन नाथ शाहदेव को मुख्य प्रवक्ता बनाकर झारखंड में कांग्रेस को और सशक्त किया।


बधाई देने वालों में झारखंड सरकार के मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी, दीपिका पांडे सिंह, बन्ना गुप्ता, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, कांग्रेस नेता फिरोज रिजवी मुन्ना, सुल्तान अहमद, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, अनुशासन समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह, भीम कुमार,चंद्रशेखर शुक्ला, संजीत यादव,अभिषेक साहू,होनी सिंह मुंडा, मो.जिन्ना, मनोज झा, राकेश तिवारी, कुमुद रंजन, चंद्रशेखर शुक्ला, उज्जवल प्रकाश तिवारी, जवाहर महथा,भीम कुमार मुख्य रूप से शामिल हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

More From Author

jharkhand: मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का किया गया आयोजन

jharkhand: मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना का किया गया आयोजन

पलामू:तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी का गला काटा,हुई गिरफ्तार

पलामू:तीन बच्चों की मां ने अपने प्रेमी का गला काटा,हुई गिरफ्तार

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Web Stories

ताजा खबरें

local news

add

Post