Views: 424
0 0
दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

नईदिल्ली, (आरएनएस):- केरल समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. जबकि दिल्ली में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है. भारी बारिश के चलते केरल के वायनाड में मंगलवार को भारी भूस्खलन हुआ. जिसमें कई दर्जन लोगों की मौत हो गई. जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं. जिसकी तलाश…

दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
Read Time:2 Minute, 58 Second
दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट


नईदिल्ली, (आरएनएस):- केरल समेत देश के कई राज्यों में भारी बारिश का दौर जारी है. जबकि दिल्ली में लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है. भारी बारिश के चलते केरल के वायनाड में मंगलवार को भारी भूस्खलन हुआ. जिसमें कई दर्जन लोगों की मौत हो गई. जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं. जिसकी तलाश की जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. बता दें कि दिल्ली और उत्तर भारत के कुछ इलाकों में इस साल जुलाई में काफी कम बारिश हुई है. लेकिन उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर में भारी बारिश हुई है.

जिसके चलते असम में बाढ़ आ गई.
भारत मौसम विज्ञान विभाग ने उत्तर पश्चिम और मध्य से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत तक देश के 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी बारिश की संभावना जताई है. जिसे लेकर मौसम विभाग ने रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र में 1 से 3 अगस्त के बीच भारी बारिश का अनुमान जताया है. जबकि तटीय कर्नाटक में 31 जुलाई से 1 अगस्त के बीच भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है.

जिसके चलते यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है.
वहीं कोंकण और गोवा में 30 जुलाई से 3 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. उधर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में एक से तीन अगस्त तक, जबकि उत्तराखंड में 30 जुलाई से 1 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 31 जुलाई से 1 अगस्त के बीच भारी बारिश होने की संभावना है. जिसके चलते इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.


हिमाचल प्रदेश में आज और कल भारी बारिश की संभावना जताई गई है. इस दौरान राज्य में 115 से 204 मिमी तक बारिश हो सकती है. वहीं जम्मू संभाग में एक अगस्त को भारी बारिश का अनुमान है. जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी आज यानी बुधवार को भारी बारिश होने का अनुमान है.

Loading

दिल्ली समेत कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, आईएमडी ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed