आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वधान में मंडल कारा में हुआ योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
संवाददाता
लातेहार: आगामी 21 जून को होने वाले विश्व योग दिवस के आयोजन को लेकर मंडल कारा लातेहार में आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा सौ से अधिक विचाराधीन कैदियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस वर्ष विश्व योग दिवस के आयोजन के साथ ही इस आयोजन का 10 वर्ष पूरा हो जायेगा। यह प्रशिक्षण आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक सह जिला समन्वयक मुकेश पाण्डेय एवं उमेश कुमार के नेतृत्व में संपन्न कराया गया। जानकारी देते हुए मुकेश पाण्डेय ने बताया कि शिविर में अंतर्राष्ट्रीय योगा प्रोटोकॉल के अभ्यास के तहत ताड़ासन, अर्धचक्रासन, अर्ध उष्ट्रआसन, पादहस्तासन, उत्तानमंडूकासन, वृक्षासन, त्रिकोणआसन, वज्रासन, अर्ध वक्रासन, भुजंगासन, शशांकासन, हलासन, सेतुबद्धआसन, शवासन, उत्तानपादासन, मक़रासन आदि सहित कपालभांति, नाड़ी शोधन, भ्रामरी, शीतली आदि प्राणायामों एवं अंत में ध्यान का सिलसिलेवार अभ्यास कराया गया।