गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज,रेलवे को सौंपा गया ज्ञापन:आंदोलन की चेतावनी

गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज,रेलवे को सौंपा गया ज्ञापन:आंदोलन की चेतावनी
Views: 33
0 0
Read Time:3 Minute, 45 Second

कोटालपोखर संवाददाता :गुमानी रेलवे स्टेशन पर मालदा–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्थायी ठहराव की वर्षों पुरानी मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। इस संबंध में नवझारखंड जनएकता संगठन ने मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम), हावड़ा मंडल को ज्ञापन सौंपकर जनहित में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।
संगठन के अध्यक्ष फारोग अहसान की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि गुमानी एवं आसपास का क्षेत्र घनी आबादी वाला है, जहां हजारों छात्र-छात्राएं, व्यापारी, किसान, मरीज और नौकरीपेशा लोग प्रतिदिन रेल सेवा पर निर्भर रहते हैं। इसके बावजूद मालदा–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का गुमानी स्टेशन पर ठहराव नहीं होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि यह कोई नई मांग नहीं है। इससे पहले भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों तथा ग्रामीणों द्वारा कई बार रेलवे प्रशासन को ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। वर्ष 2023–24 में भी इस मांग को लेकर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन और लोकतांत्रिक आंदोलन किए गए थे,

लेकिन अब तक रेलवे प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया।


संगठन का कहना है कि गुमानी स्टेशन का महत्व लगातार बढ़ रहा है। यह स्टेशन साहिबगंज और पाकुड़ जिले के हजारों यात्रियों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। शिक्षा, चिकित्सा, व्यवसाय और रोजगार के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग मालदा और हावड़ा की यात्रा करते हैं। ऐसे में इंटरसिटी एक्सप्रेस का यहां ठहराव न होना आम यात्रियों के लिए गंभीर असुविधा का कारण बना हुआ है।
ज्ञापन के माध्यम से रेलवे प्रशासन से मांग की गई है कि जनहित और जनसुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए मालदा–हावड़ा इंटरसिटी एक्सप्रेस का गुमानी स्टेशन पर स्थायी ठहराव जल्द सुनिश्चित किया जाए।


संगठन ने चेतावनी भी दी है कि यदि लंबे समय से लंबित इस मांग की फिर अनदेखी की गई तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर चरणबद्ध जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। इसके तहत लोकतांत्रिक तरीके से धरना-प्रदर्शन, रेल रोको और आवश्यकता पड़ने पर रेल चक्का जाम जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जा सकते हैं, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी।

गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज,रेलवे को सौंपा गया ज्ञापन:आंदोलन की चेतावनी


ज्ञापन की प्रतिलिपि महाप्रबंधक, पूर्व रेलवे (कोलकाता), वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (हावड़ा मंडल) तथा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नई दिल्ली को भी भेजी गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

One thought on “गुमानी स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव की मांग तेज,रेलवे को सौंपा गया ज्ञापन:आंदोलन की चेतावनी

  1. यह वाकई में बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है, कई यात्रियों के लिए यह ट्रेन रुकना बहुत सुविधाजनक होगा। गुमानी स्टेशन पर ठहराव की मांग को रेलवे ज़रूर सुननी चाहिए।

Leave a Comment