Views: 1
0 0
Jharkhand News:बाइक चोरी मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

Jharkhand News:बाइक चोरी मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

पाकुड़ संवाददाता ।महेशपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक सह वादी नर्वदेश्वर सिंह ने बुधवार शाम को थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी के आरोप में दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वादी के आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना क्षेत्र के आसकंधा गांव निवासी नामजद आरोपित इंद्रजीत चौरसिया एवं पाकुड़, राधाबागान…

Jharkhand News:बाइक चोरी मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Read Time:2 Minute, 55 Second

पाकुड़ संवाददाता ।महेशपुर थाने के पुलिस पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक सह वादी नर्वदेश्वर सिंह ने बुधवार शाम को थाना में आवेदन देकर बाइक चोरी के आरोप में दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। वादी के आवेदन के आधार पर महेशपुर थाना क्षेत्र के आसकंधा गांव निवासी नामजद आरोपित इंद्रजीत चौरसिया एवं पाकुड़, राधाबागान अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी सत्यम कुमार के खिलाफ बाइक चोरी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Jharkhand News:बाइक चोरी मामले में एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांच के दौरान

वादी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि वह महेशपुर थाना में दर्ज कांड संख्या 110/26 का अनुसंधानकर्ता है। कांड के अनुसंधान के दौरान एक बिना नंबर का एसपी होंडा शाइन बाइक बरामद किया गया था। इसके बाद वरीय पुलिस पदाधिकारी के द्वारा निर्गत पर्यवेक्षण टिप्पणी में जब्त वाहन का सत्यापन एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने का निर्देश प्राप्त हुआ था। अनुसंधान के दौरान बाइक मलिक का नाम पता सत्यापन करने के दौरान पता चला कि उक्त वाहन महेशपुर के चंडालमारा निवासी प्रमोद कुमार मंडल के नाम से पंजीकृत है। तथा वे वाहन के वास्तविक मालिक है, बीते 27 फरवरी 2026 को प्रमोद मंडल का बाइक पाकुड़ बस स्टैंड से चोरी हो गई थी

आरोपित की गिरफ्तारी

बाइक चोरी की घटना को लेकर प्रमोद कुमार मंडल के द्वारा पाकुड़ नगर थाना में कांड संख्या 31/26 भी दर्ज किया गया है। इस चोरी की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपित इंद्रजीत चौरसिया से पूछताछ करने पर उसने बोला कि उक्त बाइक उसके साथी सत्यम कुमार के साथ पाकुड़ बस स्टैंड से चुराया था। यह बाइक वह बेचने के फिराक में था तब तक वह बाइक को अपने पास रखकर चला रहा था। इसी दौरान पुलिस ने घटनास्थल से बाइक को जब्त किया है। मामला दर्ज कर कांड के नामजद आरोपित इंद्रजीत चौरसिया को गिरफ्तार कर गुरुवार को पाकुड़ जेल भेज दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports