लातेहार में प्रारूप मतदाता सूची जारी, उपायुक्त ने 4 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

लातेहार में प्रारूप मतदाता सूची जारी, उपायुक्त ने 4 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण
Views: 31
0 0
Read Time:2 Minute, 53 Second

लातेहार में प्रारूप मतदाता सूची जारी, उपायुक्त ने 4 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

लातेहार: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बुधवार को लातेहार जिले के सभी मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूची और एएसडीडी सूची का सार्वजनिक प्रकाशन किया गया। इस दौरान जिला प्रशासन ने मतदाताओं से सूची का अवलोकन कर समय रहते आवश्यक सुधार या दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की।

प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने लातेहार प्रखंड के चार मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मध्य विद्यालय लातेहार बाजार के पूर्वी और पश्चिमी भाग स्थित मतदान केंद्रों के अलावा उत्क्रमित उर्दू मध्य विद्यालय इचाक के पूर्वी एवं पश्चिमी भाग में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रकाशित मतदाता सूची और एएसडीडी सूची की जांच कर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी भी ली।

उपायुक्त ने मतदान केंद्रों पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को निर्देश दिया कि मतदाता सूची के प्रकाशन की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने कहा कि पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल हो और जिन प्रविष्टियों में त्रुटि है, उनका समय पर सुधार सुनिश्चित किया जाए। इसके लिए लोगों को दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी जाए।

लातेहार में प्रारूप मतदाता सूची जारी, उपायुक्त ने 4 मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर प्रारूप मतदाता सूची में अपना नाम और विवरण अवश्य जांच लें। यदि किसी प्रकार की त्रुटि या नाम छूटने की स्थिति हो तो निर्धारित अवधि के भीतर संबंधित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन करें, ताकि अंतिम मतदाता सूची में सही जानकारी शामिल की जा सके।

निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मडकी, ईआरओ-सह-अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, एईआरओ-सह-प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार तिवारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment