Views: 32
0 0
गोमिया में "उन्नति का पहिया" योजना के तहत 2201 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो हुए शामिल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

गोमिया में “उन्नति का पहिया” योजना के तहत 2201 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो हुए शामिल

गोमिया। शनिवार को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “उन्नति का पहिया” के तहत भव्य साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर मंत्री का विभागीय…

गोमिया में "उन्नति का पहिया" योजना के तहत 2201 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो हुए शामिल
Read Time:3 Minute, 27 Second

गोमिया। शनिवार को गोमिया प्रखंड मुख्यालय में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “उन्नति का पहिया” के तहत भव्य साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

गोमिया में "उन्नति का पहिया" योजना के तहत 2201 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो हुए शामिल

कार्यक्रम स्थल पर मंत्री का विभागीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधा भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर गोमिया प्रखंड के लगभग 76 विद्यालयों के कुल 2,201 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया।

गोमिया में "उन्नति का पहिया" योजना के तहत 2201 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो हुए शामिल

मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने अपने संबोधन में कहा कि “उन्नति का पहिया” योजना का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को शिक्षा से जोड़ना, विद्यालय तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित करना और विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि साइकिल केवल एक यातायात का साधन नहीं, बल्कि यह छात्रों के आत्मविश्वास, स्वावलंबन और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक कार्य कर रही है, ताकि कोई भी छात्र-छात्रा संसाधनों के अभाव में पढ़ाई से वंचित न रहे। सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर समाज और राज्य के विकास में योगदान दे सकें।

मंत्री ने छात्र-छात्राओं से मन लगाकर पढ़ाई करने, माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान करने तथा अनुशासन और परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि यह योजना विद्यार्थियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाकर उनके भविष्य को नई दिशा देगी।

गोमिया में "उन्नति का पहिया" योजना के तहत 2201 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो हुए शामिल

इस कार्यक्रम में अंचल अधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अंचल अधिकारी आफताब आलम, प्रखंड अध्यक्ष लुदु माँझी, मुखिया शांति देवी, मुखिया बंटी उरांव, अनिल कुमार महतो, अमित पासवान, गुलाब चंद हंसदा, चंदन पासवान, बिपिन कुमार, शंभु यादव, हेमू यादव, घनश्याम महतो सहित कल्याण विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Loading

गोमिया में "उन्नति का पहिया" योजना के तहत 2201 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल, मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो हुए शामिल

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports