जन समाधान दिवस में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जन समाधान दिवस में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Views: 30
0 0
Read Time:2 Minute, 35 Second

पाकुड़ संवाददाता:
समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में मंगलवार को आयोजित जन समाधान दिवस के दौरान उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी मामलों का त्वरित, पारदर्शी एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जन समाधान दिवस में बड़ी संख्या में लोगों ने व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामलों को लेकर आवेदन सौंपे। प्राप्त आवेदनों में पीसी गांगुली एंड संस कार्यालय, सिंधीपाड़ा के खिलाफ बकाया राशि भुगतान नहीं करने, सरकारी पोखर से खेती के लिए पानी लेने पर रोक लगाने तथा दिव्यांगजनों के पुनर्वास सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दे शामिल रहे।

जन समाधान दिवस में उपायुक्त ने सुनीं समस्याएं, त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

उपायुक्त ने सभी आवेदनों पर गंभीरता से विचार करते हुए अधिकारियों को निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कर निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जन समाधान दिवस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद, विश्वास एवं जवाबदेही को मजबूत करने का एक प्रभावी माध्यम है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रख सकते हैं, जिससे मामलों के निष्पादन में पारदर्शिता और गति आती है।

उपायुक्त ने विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का संवेदनशीलता एवं गुणवत्ता के साथ समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को त्वरित राहत मिल सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment