घरेलू विवाद से परेशान युवक ने की आत्महत्या,बड़ी अलीगंज में सनसनी

घरेलू विवाद से परेशान युवक ने की आत्महत्या,बड़ी अलीगंज में सनसनी
Views: 32
0 0
Read Time:2 Minute, 39 Second
घरेलू विवाद से परेशान युवक ने की आत्महत्या,बड़ी अलीगंज में सनसनी

कोटालपोखर संवाददाता, पाकुड़:
पाकुड़ नगर थाना क्षेत्र के बड़ी अलीगंज में मंगलवार को एक शादीशुदा युवक ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सोनाजोड़ी सदर अस्पताल भेज दिया।

मृतक की पहचान 30 वर्षीय राहुल राय, पिता स्वर्गीय रामु राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नगर परिषद क्षेत्र के बड़ी अलीगंज वार्ड नंबर 2 स्थित उसके घर के एक कमरे में उसका शव बेडशीट के सहारे लटका हुआ पाया गया।

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। वार्ड नंबर 2 के पार्षद उज्जवल हांडी और स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भी घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना नगर थाना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ भी की। पड़ोसियों के अनुसार, राहुल राय और उसकी पत्नी पुतुल देवी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात को विवाद को सुलझाने के लिए एक पंचायती भी हुई थी, जिसमें दोनों पक्षों के बीच सकारात्मक बातचीत हुई थी। इसके बावजूद मंगलवार को अचानक युवक का शव घर में लटका मिला, जिससे इलाके में शोक और हैरानी का माहौल है।

मृतक के बड़े भाई नंदू राय ने बताया कि राहुल चार भाइयों में सबसे छोटा था और वह प्राइवेट वाहन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी करीब 10 वर्ष पहले पाकुड़ प्रखंड के गोसाईपुर में हुई थी। दंपत्ति के एक पुत्र और एक पुत्री हैं।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और आत्महत्या के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment