मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,
मनिका थाना क्षेत्र के भटको गांव में भूमि विवाद को लेकर सोमवार शाम करीब 7 बजे एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया गया। घटना में भटको निवासी 39 वर्षीय असलम अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घायल के भाई अख्तर अंसारी के अनुसार, गांव के ही सफीक अंसारी, रफीक अंसारी, लतीफ अंसारी, मलाउद्दीन अंसारी और ईदु अंसारी ने घर पहुंचकर टांगी, रॉड और फाइटर से हमला कर दिया, जिससे असलम अंसारी बुरी तरह घायल हो गए।
घटना के बाद परिजनों द्वारा घायल को मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए PMCH पलामू रेफर कर दिया। बाद में हालत और नाजुक होने पर उन्हें रिम्स रांची भेजा गया है।
इस मामले में घायल के भाई अख्तर अंसारी ने मनिका थाना में आवेदन देकर निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।