Views: 23
0 0
राजमहल-उधवा फोरलेन पर हाइवा-टोटो की टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

राजमहल-उधवा फोरलेन पर हाइवा-टोटो की टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

जामनगर बंगाली पाड़ा के पास हादसा, घायलों को मालदा रेफर कोटालपोखर/राजमहल, 1 जुलाई राजमहल-उधवा फोरलेन मुख्य पथ स्थित जामनगर बंगाली पाड़ा के पास मंगलवार रात हाइवा और टोटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी…

राजमहल-उधवा फोरलेन पर हाइवा-टोटो की टक्कर, तीन की मौत, कई घायल
Read Time:2 Minute, 53 Second

जामनगर बंगाली पाड़ा के पास हादसा, घायलों को मालदा रेफर

कोटालपोखर/राजमहल, 1 जुलाई

राजमहल-उधवा फोरलेन मुख्य पथ स्थित जामनगर बंगाली पाड़ा के पास मंगलवार रात हाइवा और टोटो के बीच हुई जोरदार टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राधानगर थाना क्षेत्र के बानूटोला (चुआर) निवासी ऐसुद्दीन शेख अपनी पत्नी नुबाहार बीबी और पुत्री यास्मीन खातून के साथ टोटो से राजमहल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने जामनगर बंगाली पाड़ा के पास टोटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और सभी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए।

राजमहल-उधवा फोरलेन पर हाइवा-टोटो की टक्कर, तीन की मौत, कई घायल

घटना की सूचना मिलते ही राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल राजमहल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने ऐसुद्दीन शेख (46) और नुबाहार बीबी (52) को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पश्चिम बंगाल के मालदा रेफर किया गया।

इसी क्रम में गंभीर रूप से घायल टोटो चालक अबूसमा शेख को भी मालदा ले जाया गया, जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर परिजनों को सौंप दिया। बुधवार को मृतकों का अंतिम संस्कार/दफन भी कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक मो. ताजुद्दीन (एमटी राजा) मौके पर पहुंचे और परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी ली।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports