Breaking NewsjharkhandJharkhand Newsजमशेदपुर

हिमांशु हत्या काण्ड मामले में भाजपा का बंद 3 जुलाई को,2 को पूरे क्षेत्र में निकलेगा मशाल जुलूस।


जमशेदपुर : हिमांशु हत्या काण्ड मामले में भाजपा ने आगामी 2 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया है। सोशल मीडिया के माध्यम से जमशेदपुर के नेताओं ने आमजनता को सूचित किया है कि 2 जुलाई को पूर्वी सिंहभूम के सभी मंडलों में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जबकि 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद की घोषणा की गई है।


उधर जिला प्रशासन हिमांशु हत्या मामले को लेकर पूरी तरह सतर्क है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निषेधाज्ञा समेत लोक सुरक्षा अधिनियम के तहत निर्देश जारी किए गए हैं। उधर हिमांशु हत्या काण्ड मामले से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए जिला प्रशासन, स्वयं उपायुक्त कड़ी नजर बनाए हुए हैं। आदित्यपुर से लेकर साकची , बिष्टुपुर, कदमा , सोनारी , मानगो , आजादनगर आदि क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। वहीं हिमांशु के परिजनों की मांग एवं कठोर बयान से पुलिस प्रशासन चिंतित हैं। तमाम स्थिति को सूझ-बूझ के साथ निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी जी तोड़ प्रयास में लगे हैं।

इस वक्त विधि व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। बताते चलें कि हिमांशु हत्या काण्ड मामले में बिष्टुपुर थानाप्रभारी समेत तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। जबकि सीएम हेमंत सोरेन के आदेश पर जमशेदपुर के एसएसपी को भी निलंबित किया गया है।
48 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा व्यापक जनआंदोलन, प्रशासन की होगी जिम्मेदारी: संजीव सिन्हा , जिलाध्यक्ष, भाजपा , जमशेदपुर।


भाजपा के जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा के अगुआई में भाजपाइयों द्वारा पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया तथा हिमांशु हत्या काण्ड मामले में त्वरित ठोस कार्रवाई की मांग की गई।
श्री सिंहा ने कहा कि 48 घंटे में अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो व्यापक जनआंदोलन होगा। भाजपा ने मांग किया है कि शोक संतप्त परिवार की इच्छा के अनुरूप हिमांशु सिंह हत्याकांड में शामिल सभी अपराधियों की 48 घंटे के भीतर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर दोषियों को शीघ्र एवं कठोर सजा दिलाई जाए।

साथ ही, घटना के समय मौजूद पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कर उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही, शहर में अपराध और अवैध गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर आम नागरिकों का विश्वास पुनः बहाल की जाएं।
संजीव सिन्हा ने कहा कि बिष्टुपुर में पुलिस की मौजूदगी में एक युवक की निर्मम हत्या हो जाना इस बात का प्रमाण है कि अपराधियों में कानून का कोई भय नहीं रह गया है। आज जमशेदपुर में अपराधी खुलेआम कानून को चुनौती दे रहे हैं और प्रशासन पूरी तरह असहाय और निष्क्रिय दिखाई दे रहा है।

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button