लातेहार, सोमवार।
उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में आधारभूत संरचना एवं भू-अर्जन से संबंधित विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने बनहर्दी, कोल ब्लॉक पीवीयूएनएल, पथ निर्माण विभाग, एनएमएल, एनटीपीसी सहित अन्य परियोजनाओं के तहत चल रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने एफआरए, एनओसी, भूमि अधिग्रहण एवं अन्य लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई कर निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त ने विभिन्न परियोजनाओं में अधिग्रहित भूमि के लंबित मुआवजे के भुगतान की समीक्षा करते हुए इसे जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही अंचलवार अंचल अधिकारियों से उनके क्षेत्रों में संचालित परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर समयबद्ध तरीके से सभी कार्यों को पूरा करने पर जोर दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, एलआरडीसी प्रभात कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित सभी संबंधित पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं कोल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
a