Views: 32
0 0
कोटालपोखर थाना में सुरक्षा को लेकर बैठक, व्यवसायियों को दिए गए सख्त निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

कोटालपोखर थाना में सुरक्षा को लेकर बैठक, व्यवसायियों को दिए गए सख्त निर्देश

कोटालपोखर:कोटालपोखर थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी पवन कुमार ने थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में सीएसपी संचालक, ज्वेलरी शॉप मालिक एवं अन्य स्थानीय व्यवसायी शामिल हुए। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने सभी व्यवसायियों को…

कोटालपोखर थाना में सुरक्षा को लेकर बैठक, व्यवसायियों को दिए गए सख्त निर्देश
Read Time:2 Minute, 25 Second
कोटालपोखर थाना में सुरक्षा को लेकर बैठक, व्यवसायियों को दिए गए सख्त निर्देश

कोटालपोखर:
कोटालपोखर थाना क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर अंकुश लगाने और सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना प्रभारी पवन कुमार ने थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। इस बैठक में सीएसपी संचालक, ज्वेलरी शॉप मालिक एवं अन्य स्थानीय व्यवसायी शामिल हुए।

बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने सभी व्यवसायियों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सीएसपी केंद्रों, आभूषण दुकानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों में लगे सीसीटीवी कैमरे हमेशा चालू एवं क्रियाशील स्थिति में होने चाहिए, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर निगरानी रखी जा सके।

पवन कुमार ने विशेष रूप से कहा कि यदि कोई व्यक्ति हेलमेट पहनकर, नकाब लगाकर या संदिग्ध तरीके से किसी दुकान या प्रतिष्ठान में प्रवेश करता है, तो उस पर तुरंत ध्यान दें और इसकी सूचना बिना देर किए पुलिस को दें। उन्होंने बताया कि अपराधी अक्सर अपनी पहचान छिपाने के लिए ऐसे तरीकों का इस्तेमाल करते हैं, इसलिए सतर्कता बेहद आवश्यक है।

थाना प्रभारी ने व्यवसायियों से अपील की कि वे पुलिस का पूरा सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या घटना की जानकारी तत्काल थाना को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर किसी भी आपराधिक घटना को रोका जा सके।

बैठक में उपस्थित व्यवसायियों और सीएसपी संचालकों ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और आम जनता के आपसी सहयोग से ही क्षेत्र को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Loading

कोटालपोखर थाना में सुरक्षा को लेकर बैठक, व्यवसायियों को दिए गए सख्त निर्देश

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports