Views: 1
0 0
गायत्री परिवार द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गायत्री परिवार द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया

जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर गायत्री परिवार, टाटानगर के युवा प्रकोष्ठ, नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर, भालुबासा में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई।इस अवसर पर सभी भाई-बहन अपने-अपने घरों से गमलों में एक-एक पौधा लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधों के विधिवत पूजन के साथ…

गायत्री परिवार द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया
Read Time:2 Minute, 6 Second
गायत्री परिवार द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया


जमशेदपुर : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर गायत्री परिवार, टाटानगर के युवा प्रकोष्ठ, नवयुग दल एवं प्रज्ञा महिला मंडल द्वारा गायत्री ज्ञान मंदिर, भालुबासा में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित की गई।
इस अवसर पर सभी भाई-बहन अपने-अपने घरों से गमलों में एक-एक पौधा लेकर पहुंचे। कार्यक्रम का शुभारंभ पौधों के विधिवत पूजन के साथ हुआ। उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए आर. पी. शर्मा ने पर्यावरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि एक वृक्ष केवल ऑक्सीजन का स्रोत ही नहीं, बल्कि मानव जीवन, जैव विविधता तथा प्राकृतिक संतुलन का आधार भी है। उन्होंने सभी से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और प्रकृति संरक्षण के प्रति सजग रहने का आह्वान किया।
इस अवसर पर संजीव सिन्हा ने गायत्री परिवार द्वारा संचालित युग निर्माण योजना के अंतर्गत संचालित कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक सामाजिक दायित्व नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है।
कार्यक्रम के अंत में प्रांतीय युवा समन्वयक संतोष कुमार राय ने सभी परिजनों को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा का संकल्प दिलाया। इसके पश्चात सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

Loading

गायत्री परिवार द्वारा पर्यावरण दिवस मनाया गया

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor