Views: 67
0 0
लोहरदगा में इंटक का महाअधिवेशन 30 मई को, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने चलाया जनसंपर्क अभियान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

लोहरदगा में इंटक का महाअधिवेशन 30 मई को, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने चलाया जनसंपर्क अभियान

गुरदरी, कुजाम और अमतीपानी क्षेत्रों में श्रमिकों व ट्रक चालकों को दिया गया निमंत्रण, हजारों लोगों की भागीदारी का दावा लोहरदगा | संवाददाता प्रेम कुमार साहू, लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आगामी 30 मई को आयोजित होने वाले इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के महाअधिवेशन को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस…

लोहरदगा में इंटक का महाअधिवेशन 30 मई को, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने चलाया जनसंपर्क अभियान
Read Time:2 Minute, 28 Second
लोहरदगा में इंटक का महाअधिवेशन 30 मई को, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने चलाया जनसंपर्क अभियान

गुरदरी, कुजाम और अमतीपानी क्षेत्रों में श्रमिकों व ट्रक चालकों को दिया गया निमंत्रण, हजारों लोगों की भागीदारी का दावा

लोहरदगा | संवाददाता प्रेम कुमार साहू,

लोहरदगा-गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आगामी 30 मई को आयोजित होने वाले इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) के महाअधिवेशन को लेकर व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस क्रम में गुरदरी, कुजाम, न्यू अमतीपानी (चिरोड़ीह) सहित विभिन्न बॉक्साइट खदान क्षेत्रों का दौरा किया गया।

दौरे के दौरान एसोसिएशन के सदस्यों ने श्रमिकों, ट्रक चालकों, उपचालकों, ट्रक मालिकों एवं आम नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें लोहरदगा के किस्को हाई स्कूल मैदान में आयोजित महाअधिवेशन में शामिल होने का निमंत्रण दिया। यह कार्यक्रम छोटानागपुर वर्कर्स यूनियन के महामंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है।

लोहरदगा में इंटक का महाअधिवेशन 30 मई को, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने चलाया जनसंपर्क अभियान

प्रचार-प्रसार के तहत विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग, पोस्टर और बैनर लगाए गए हैं। एसोसिएशन ने सभी वर्गों से अपील की है कि वे इस महाअधिवेशन में भाग लेकर इसे सफल बनाएं। पदाधिकारियों ने दावा किया कि यह महाअधिवेशन ऐतिहासिक होगा और इसमें हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे।

इस जनसंपर्क अभियान के दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष कवलजीत सिंह, सचिव मुद्रिका यादव, कोषाध्यक्ष अभय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष इम्तियाज उर्फ मो. बबलू, तारकेश्वर महतो, जसवीर एक्का, मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार, सहसचिव राजेश शर्मा, संजीव शर्मा एवं कार्यकारिणी सदस्य अनिल उरांव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Loading

लोहरदगा में इंटक का महाअधिवेशन 30 मई को, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने चलाया जनसंपर्क अभियान

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *