Views: 25
0 0
कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया बकरीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया बकरीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पलोसबोना ईदगाह में सबसे बड़ी जमात, गांवों में लगा एकदिवसीय मेला, कुर्बानी की रस्म अदा कोटालपोखर | संवाददाता त्याग और बलिदान के पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) को कोटालपोखर प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुराना प्लस बोना, इस्लामपुर सहित विभिन्न गांवों के ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों…

कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया बकरीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Read Time:1 Minute, 50 Second
कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया बकरीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पलोसबोना ईदगाह में सबसे बड़ी जमात, गांवों में लगा एकदिवसीय मेला, कुर्बानी की रस्म अदा

कोटालपोखर | संवाददाता

त्याग और बलिदान के पर्व ईद-उल-अजहा (बकरीद) को कोटालपोखर प्रखंड क्षेत्र में हर्षोल्लास और धार्मिक आस्था के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुराना प्लस बोना, इस्लामपुर सहित विभिन्न गांवों के ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों ने अलग-अलग मौलानाओं के नेतृत्व में नमाज़ अदा की।

सबसे बड़ी नमाज़ की जमात पलोसबोना ईदगाह में देखने को मिली, जहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए। वहीं, महिलाओं ने भी मस्जिदों में नमाज़ अदा कर पर्व की महत्ता को साझा किया।

बकरीद के मौके पर सभी ईदगाहों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी और पारंपरिक रूप से बकरे की कुर्बानी की रस्म अदा की।

इस दौरान विभिन्न ईदगाहों में एकदिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया, जिससे बच्चों और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। पूरे क्षेत्र में पर्व को लेकर उल्लास का माहौल बना रहा।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। सभी प्रमुख ईदगाहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Loading

कोटालपोखर में धूमधाम से मनाया गया बकरीद, ईदगाहों में अदा की गई नमाज़, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *