Views: 32
0 0
लातेहार में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

लातेहार में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

लातेहार में बकरीद पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च और विशेष ब्रीफिंग की गई। लातेहार: बुधवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए लातेहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई। जिला प्रशासन के निर्देश…

लातेहार में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
Read Time:1 Minute, 50 Second
लातेहार में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

लातेहार में बकरीद पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च और विशेष ब्रीफिंग की गई।

लातेहार: बुधवार को बकरीद पर्व के मद्देनजर शांति, सुरक्षा और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए लातेहार पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आई।

जिला प्रशासन के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्रों में तैनात पुलिस जवानों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष ब्रीफिंग दी गई। इस दौरान उन्हें त्योहार के दौरान सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लातेहार में बकरीद को लेकर हाई अलर्ट, पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

इसके बाद क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल मजबूत करने और असामाजिक तत्वों को सख्त संदेश देने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी सहित पुलिस बल द्वारा संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च निकाला गया।

प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस को देने की बात कही गई है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *