Views: 19
0 0
गोमिया बैंक कर्मी मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया बैंक कर्मी मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा, गोमिया के ग्राहक सेवा सहायक विनय कुमार सिंह चौधरी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी आशा देवी के आवेदन पर गोमिया थाना में कांड संख्या 67/2026 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय…

गोमिया बैंक कर्मी मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
Read Time:1 Minute, 36 Second
गोमिया बैंक कर्मी मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

गोमिया : गोमिया थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ बड़ौदा, गोमिया के ग्राहक सेवा सहायक विनय कुमार सिंह चौधरी की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पत्नी आशा देवी के आवेदन पर गोमिया थाना में कांड संख्या 67/2026 दर्ज किया गया है। मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS)-2023 की धारा 103(1), 61(2) एवं 238(9) के तहत दर्ज हुआ है।
आशा देवी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि सुनियोजित साजिश के तहत उनके पति की हत्या की गई और बाद में उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। उन्होंने आरोपियों पर साक्ष्य छिपाने का भी आरोप लगाया है। FIR में उल्लेख किया गया है कि हत्या के बाद शव को लटकाकर मामले को खुदकुशी दर्शाने का प्रयास किया गया।


थाना प्रभारी प्रफुल महतो ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल से मिले साक्ष्य एवं तकनीकी जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *