Views: 14
0 0
छत्तरपुर नगर पंचायत कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था व शहरी विकास को लेकर दिए कई निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

छत्तरपुर नगर पंचायत कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था व शहरी विकास को लेकर दिए कई निर्देश

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को छत्तरपुर नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय की कार्यप्रणाली, राजस्व संग्रह व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सर्वप्रथम होल्डिंग टैक्स कटने की पूरी प्रक्रिया…

छत्तरपुर नगर पंचायत कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था व शहरी विकास को लेकर दिए कई निर्देश
Read Time:4 Minute, 6 Second
छत्तरपुर नगर पंचायत कार्यालय का उपायुक्त ने किया औचक निरीक्षण, ट्रैफिक व्यवस्था व शहरी विकास को लेकर दिए कई निर्देश

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने गुरुवार को छत्तरपुर नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पंचायत कार्यालय की कार्यप्रणाली, राजस्व संग्रह व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने सर्वप्रथम होल्डिंग टैक्स कटने की पूरी प्रक्रिया का विस्तार से अवलोकन किया तथा संबंधित कर्मियों से प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि होल्डिंग टैक्स निर्धारण एवं संग्रहण की प्रक्रिया पारदर्शी एवं सरल होनी चाहिए ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इसके पश्चात उपायुक्त ने नगर पंचायत कार्यालय में बैठक कर छत्तरपुर अनुमंडल पदाधिकारी विजय केरकेट्टा, फैजूर रहमान एवं नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता के साथ नगर क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में साफ-सफाई, ट्रैफिक प्रबंधन, बाजार क्षेत्र की व्यवस्था, सड़क किनारे अतिक्रमण, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी एवं नगर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण जैसे विषयों पर विस्तार से विमर्श किया गया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष अरविंद गुप्ता ने सरईडीह मोड़ एवं जपला मोड़ पर लगातार बढ़ते ट्रैफिक दबाव को देखते हुए समर्पित रूप से दो पुलिस जवानों की तैनाती की मांग उपायुक्त के समक्ष रखी। इस पर उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष कार्यालय के लिए पृथक भवन निर्माण की आवश्यकता भी रखी गई, ताकि जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके। इस पर उपायुक्त ने प्रस्ताव तैयार कर आवश्यक प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिया।

ऑटो स्टैंड की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नगर क्षेत्र में उपयुक्त भूमि चिन्हित कर व्यवस्थित ऑटो स्टैंड विकसित करने की दिशा में शीघ्र कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि इससे सड़क जाम की समस्या कम होगी और यातायात व्यवस्था सुगम बनेगी।

उपायुक्त ने नगर पंचायत क्षेत्र को स्वच्छ, व्यवस्थित एवं आधुनिक नगर के रूप में विकसित करने पर बल देते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने नियमित साफ-सफाई अभियान चलाने, सार्वजनिक स्थलों पर कचरा निष्पादन की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने, मुख्य चौक-चौराहों पर प्रकाश व्यवस्था मजबूत करने तथा नागरिक सुविधाओं का विस्तार करने का निर्देश दिया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *