Views: 40
0 0
मक्के के खेत से दो व्यक्तियों का शव बरामद, नकली शराब से मौत की आशंका

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

मक्के के खेत से दो व्यक्तियों का शव बरामद, नकली शराब से मौत की आशंका

पाकुड़ संवाददाता:झारखंड के पाकुड़ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सितेशनगर गांव में मक्के के खेत से दो व्यक्तियों का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय नूरुद्दीन शेख…

मक्के के खेत से दो व्यक्तियों का शव बरामद, नकली शराब से मौत की आशंका
Read Time:2 Minute, 21 Second
मक्के के खेत से दो व्यक्तियों का शव बरामद, नकली शराब से मौत की आशंका

पाकुड़ संवाददाता:
झारखंड के पाकुड़ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पाकुड़ मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सितेशनगर गांव में मक्के के खेत से दो व्यक्तियों का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया।

यह घटना शनिवार शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। मृतकों की पहचान 55 वर्षीय नूरुद्दीन शेख और 45 वर्षीय मोतीउर शेख के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों के शव खेत में पड़े थे, जिसे सबसे पहले ग्रामीणों ने देखा जब वे अपने काम से खेत की ओर गए थे।

सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी गौरव कुमार के निर्देश पर एएसआई लियाकत अंसारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कागजी कार्रवाई शुरू कर दी।

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों व्यक्ति अक्सर साथ में शराब पीने के लिए खेत की ओर जाया करते थे। शनिवार सुबह करीब 11 बजे भी दोनों को खेत की तरफ जाते हुए देखा गया था, लेकिन इसके बाद वे वापस नहीं लौटे।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आशंका जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब सेवन या नकली शराब पीने के कारण दोनों की मौत हुई हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है, जिसमें नकली शराब की संभावना भी शामिल है।

Loading

मक्के के खेत से दो व्यक्तियों का शव बरामद, नकली शराब से मौत की आशंका

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *