मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट
मनिका प्रखंड क्षेत्र के बंदुआ पंचायत सहित विभिन्न गांवों और मोहल्लों में सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस पावन अवसर पर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखा और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
महिलाओं ने वट (बरगद) वृक्ष की पूजा कर उसकी परिक्रमा की तथा पूजा के दौरान धागा बांधकर अपने सुहाग की रक्षा और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। पूजा स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी, जहां वे पारंपरिक श्रृंगार और वेशभूषा में शामिल हुईं।
पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। खासकर ग्रामीण इलाकों में सावित्री पूजा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला, जहां महिलाएं सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना में जुटीं और धार्मिक कथा का श्रवण किया।