Views: 16
0 0
प्रमंडलीय आयुक्त से लातेहार के उपायुक्त ने की शिष्टाचार मुलाकात

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

प्रमंडलीय आयुक्त से लातेहार के उपायुक्त ने की शिष्टाचार मुलाकात

पलामू:- पलामू जिला प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय से आज लातेहार उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री संदीप कुमार, एस.डी.ओ (लातेहार) श्री अजय रजक और पलामू ए.सी. श्री कुन्दन कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। उपायुक्त ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं एवं जिले की…

प्रमंडलीय आयुक्त से लातेहार के उपायुक्त ने की शिष्टाचार मुलाकात
Read Time:2 Minute, 18 Second
प्रमंडलीय आयुक्त से लातेहार के उपायुक्त ने की शिष्टाचार मुलाकात

पलामू:- पलामू जिला प्रमंडलीय आयुक्त श्रीमती कुमुद सहाय से आज लातेहार उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी श्री संदीप कुमार, एस.डी.ओ (लातेहार) श्री अजय रजक और पलामू ए.सी. श्री कुन्दन कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। उपायुक्त ने आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर अभिवादन किया। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई, जिसमें प्रशासनिक कार्यों, विकास योजनाओं एवं जिले की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

उपायुक्त श्री संदीप कुमार ने लातेहार जिले में चल रहे विकास कार्यों, राजस्व प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, ग्रामीण विकास तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रहा है।इस पर एस.डी.ओ. श्री अजय रजक ने अनुमंडल क्षेत्र में चल रहे प्रशासनिक एवं जनहित कार्यों की जानकारी दी।

वहीं ए.सी. पलामू श्री कुन्दन कुमार द्वारा क्षेत्रीय प्रशासनिक गतिविधियों एवं समन्वयात्मक कार्यों पर चर्चा की ।प्रमंडलीय आयुक्त ने जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं प्रशासनिक गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की।

उन्होंने अधिकारियों को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *