Views: 62
0 0
Jharkhand News:20 मई को लातेहार में सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद:विनोद बिहारी गुप्ता

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

Jharkhand News:20 मई को लातेहार में सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद:विनोद बिहारी गुप्ता

लातेहार। दवा व्यवसाय के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) मुंबई के आह्वान पर आगामी 20 मई को पूरे देश के साथ-साथ लातेहार जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में लातेहार जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक स्थानीय होटल उपहार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता…

Jharkhand News:20 मई को लातेहार में सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद:विनोद बिहारी गुप्ता
Read Time:2 Minute, 11 Second
Jharkhand News:20 मई को लातेहार में सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद:विनोद बिहारी गुप्ता

लातेहार। दवा व्यवसाय के राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (एआईओसीडी) मुंबई के आह्वान पर आगामी 20 मई को पूरे देश के साथ-साथ लातेहार जिले की सभी दवा दुकानें बंद रहेंगी। इस संबंध में लातेहार जिला केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन की बैठक स्थानीय होटल उपहार में आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विनोद बिहारी गुप्ता ने की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण दवा व्यवसाय कठिन दौर से गुजर रहा है और इससे जुड़े करोड़ों लोग प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि दवा कारोबार को कॉरपोरेट घरानों के हाथों में सौंपा जा रहा है, जिससे छोटे दुकानदारों पर संकट गहरा रहा है।

सरकार से प्रमुख मांगें

  • दवाओं की ऑनलाइन बिक्री पर रोक लगे
  • कॉरपोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट बंद की जाए
  • नकली दवाओं की बिक्री पर सख्ती से रोक लगे
  • नशीली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री बंद हो

बैठक में निर्णय लिया गया कि 20 मई को लातेहार जिले के सभी छोटे-बड़े दवा दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही 15 मई से 19 मई तक सभी दवा दुकानदार काला बिल्ला लगाकर विरोध दर्ज कराते हुए दुकान खोलकर दवा बिक्री करेंगे।

बैठक में विनोद बिहारी गुप्ता, रमेश कुमार गुप्ता, दिलीप कुमार, बीरेंद्र यादव, संजय कुमार गुप्ता, मो. सईद, संजय प्रसाद, सुरेश कुमार, अनूप कुमार समेत कई सदस्य उपस्थित रहे।

Loading

Jharkhand News:20 मई को लातेहार में सभी दवा दुकानें रहेंगी बंद:विनोद बिहारी गुप्ता

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *