Views: 29
0 0
डीआईजी ने छतरपुर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, एसडीपीओ कार्यालय में की समीक्षा बैठक

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

डीआईजी ने छतरपुर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, एसडीपीओ कार्यालय में की समीक्षा बैठक

पलामू:- पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री किशोर कौशल ने आज पुलिस निरीक्षक कार्यालय, छतरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने संबंधित पंजी एवं अभिलेखों का अद्यतन करने का भी निर्देश दिया। मौके पर…

डीआईजी ने छतरपुर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, एसडीपीओ कार्यालय में की समीक्षा बैठक
Read Time:2 Minute, 3 Second
डीआईजी ने छतरपुर के पुलिस निरीक्षक कार्यालय का किया निरीक्षण, एसडीपीओ कार्यालय में की समीक्षा बैठक

पलामू:- पलामू क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) श्री किशोर कौशल ने आज पुलिस निरीक्षक कार्यालय, छतरपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था संधारण की स्थिति का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीआईजी ने संबंधित पंजी एवं अभिलेखों का अद्यतन करने का भी निर्देश दिया।

मौके पर छतरपुर अंचल के पुलिस निरीक्षक द्वारिका राम, महिला थाना प्रभारी मुनी कुमारी, सुशील उरांव, इन्द्रजीत राणा, राहुल कुमार, अनिल कुमार रजक, राजीव कुमार, पीपरा थाना के कुलेश्वर महतो तथा नौडीहा थाना के रोहित चौहान सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इधर, डीआईजी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में समीक्षा बैठक कर विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं के विरुद्ध लैंगिक अपराध एवं पोक्सो एक्ट से संबंधित लंबित मामलों की समीक्षा की और इनके शीघ्र निष्पादन के लिए सख्त निर्देश दिए।

बैठक में हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (आईपीएस) दिव्यांश शुक्ला, हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार, हैदर नगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी तथा मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports