Views: 55
0 0
लातेहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 36 वाहनों का चालान

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

लातेहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 36 वाहनों का चालान

लातेहार:- लातेहार जिले में मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर थाना क्षेत्र में जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 85 वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 36 वाहनों का चालान किया गया। इस कार्रवाई से कुल ₹80,300…

लातेहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 36 वाहनों का चालान
Read Time:1 Minute, 57 Second
लातेहार में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 36 वाहनों का चालान

लातेहार:- लातेहार जिले में मंगलवार को उपायुक्त के निर्देश पर थाना क्षेत्र में जिला परिवहन पदाधिकारी उमेश मंडल के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 85 वाहनों की जांच की गई, जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करते पाए गए 36 वाहनों का चालान किया गया।

इस कार्रवाई से कुल ₹80,300 की वसूली हुई।जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए उपायुक्त संदीप कुमार (भा.प्र.से.) ने सख्त निर्देश जारी किए हैं कि ट्रैफिक नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए। साथ ही, जिले में लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।

प्रशासन ने “नो हेलमेट, नो फ्यूल” अभियान को भी तेज करने का निर्देश दिया है। इसके तहत सभी पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने की सख्ती लागू की जा रही है। मित्तल पेट्रोल पंप पर जांच के दौरान बिना हेलमेट पेट्रोल लेने पहुंचे चालकों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।

उपायुक्त ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे हेलमेट और सीटबेल्ट का उपयोग अनिवार्य रूप से करें, ताकि खुद के साथ-साथ दूसरों की भी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports