मैट्रिक 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीसी ने किया सम्मानित,उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

मैट्रिक 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीसी ने किया सम्मानित,उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं
Views: 51
0 0
Read Time:2 Minute, 44 Second
मैट्रिक 2026 के मेधावी छात्र-छात्राओं को डीसी ने किया सम्मानित,उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

जिला ब्यूरो पलामू

पलामू:- पलामू जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मैट्रिक परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।इस अवसर पर मेधावी विद्यार्थियों को पौधा, पुस्तक एवं मेडल प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त श्री शेखावत ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए उनके आगामी लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली।उन्होंने बच्चों से पूछा कि वे भविष्य में क्या बनना चाहते हैं और उसी दिशा में निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि ये आप सभी का लौंचपैड है आगे और महत्वपूर्ण पड़ाव आयेंगे।आप सभी बच्चों की मेहनत सराहनीय है।आप सबों को किताबों की तरह बड़ा बनना है।

सम्मानित होने वाले बच्चों की सूची

1.मनातू के चक स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय की छात्रा प्रीति कुमारी (97.8 %)2.रानीदेवा स्थित स्तरोन्नत उच्च विद्यालय के छात्र प्रेम प्रकाश(97.4 %)3.स्तरोन्नत उच्च विद्यालय,सण्डा के प्रिंस कुमार पाल(97.4%)4.मेदिनीनगर उच्च विद्यालय के सृष्टि कुमारी (97.2%)5.स्तरोन्नत उच्च विद्यालय,सण्डा की रूपा कुमारी(97.2%)

उन्होंने सभी से अपने रुचि के अनुरूप ही आगे भविष्य की रणनीति बनाने की बात कही।उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता,बल्कि निरंतर परिश्रम,अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से ही सफलता प्राप्त होती है।उन्होंने विद्यार्थियों को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी।

इस अवसर पर जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक,विद्यार्थियों के अभिभावक एवं संबंधित स्कूल के शिक्षक मौजूद रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment