Views: 71
0 0
पत्रकार जावेद अख्तर की बेटी बनी साइंटिस्ट, लातेहार जिले का नाम किया रोशन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, , ,

पत्रकार जावेद अख्तर की बेटी बनी साइंटिस्ट, लातेहार जिले का नाम किया रोशन

लातेहार: बालूमाथ निवासी वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी जावेद अख्तर की बड़ी बेटी इनाया जावेद (नुजा) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइंटिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है। दवा अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करने वाली देश की एक प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी में साइंटिस्ट के रूप में उसका चयन हुआ है।ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी…

पत्रकार जावेद अख्तर की बेटी बनी साइंटिस्ट, लातेहार जिले का नाम किया रोशन
Read Time:2 Minute, 52 Second
पत्रकार जावेद अख्तर की बेटी बनी साइंटिस्ट, लातेहार जिले का नाम किया रोशन

लातेहार: बालूमाथ निवासी वरिष्ठ पत्रकार सह समाजसेवी जावेद अख्तर की बड़ी बेटी इनाया जावेद (नुजा) ने उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए साइंटिस्ट के रूप में अपनी पहचान बनाई है। दवा अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य करने वाली देश की एक प्रतिष्ठित फार्मास्यूटिकल कंपनी में साइंटिस्ट के रूप में उसका चयन हुआ है।
ग्रामीण परिवेश में पली-बढ़ी इनाया अपनी कड़ी मेहनत, लगन और पारिवारिक सहयोग के बल पर यह मुकाम हासिल की है। उसकी इस उपलब्धि से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा बालूमाथ और लातेहार जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
इनाया ने झारखंड के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बीआईटी मेसरा से मास्टर ऑफ फार्मेसी (M.Pharm) की पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उसका चयन हैदराबाद स्थित भारत की एक अग्रणी फार्मास्यूटिकल रिसर्च कंपनी में साइंटिस्ट के पद पर हुआ है। जहां वह विभिन्न बीमारियों पर शोध करते हुए नई दवाओं के विकास में योगदान देंगी।


नुजा की सफलता की खबर से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनाया की उपलब्धि यह साबित करती है कि यदि बेटियों को सही दिशा, अवसर और समर्थन मिले, तो वे हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं। “पढ़ेंगी बेटियां, तभी आगे बढ़ेंगी बेटियां” — यह कथन उसकी सफलता के साथ पूरी तरह सार्थक होता नजर आता है।
अपनी इस उपलब्धि का श्रेय इनाया ने अपने पिता जावेद अख्तर को दिया है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी उनके पिता ने हमेशा उसका हौसला बढ़ाया और उसकी पढ़ाई में कभी कोई बाधा नहीं आने दी। पिता का यही विश्वास और सहयोग उसकी सफलता की सबसे बड़ी ताकत बनी।


इनाया जावेद की यह उपलब्धि न केवल लातेहार, बल्कि पूरे झारखंड के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। उसकी सफलता यह संदेश देती है कि मेहनत, दृढ़ संकल्प और परिवार के सहयोग से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।

Loading

पत्रकार जावेद अख्तर की बेटी बनी साइंटिस्ट, लातेहार जिले का नाम किया रोशन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports