बरहरवा (संवाददाता):
झारखंड बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा में छात्र रुपेश कुमार ने 90% अंक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता ने न केवल उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनी है।
रुपेश ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि उनका अगला लक्ष्य इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाना है। वे एक सफल इंजीनियर बनकर समाज और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहते हैं।
रुपेश ने विशेष रूप से ऋषि मिशन हाईस्कूल के प्राचार्य कमलेश सर और एस.एस. क्लासेज के संचालक सोनू सिंह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन शिक्षकों के मार्गदर्शन और सही दिशा के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।
रुपेश की इस उपलब्धि पर विद्यालय और कोचिंग संस्थान के शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। शिक्षकों ने विश्वास जताया कि रुपेश भविष्य में इंजीनियरिंग के क्षेत्र में भी बड़ी सफलता हासिल करेगा।