Views: 68
0 0
परीक्षा को लेकर गोमिया के व्हाइट स्टार, राजस्थान गेस्ट हाउस समेत कई लॉज में छापेमारी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

,

परीक्षा को लेकर गोमिया के व्हाइट स्टार, राजस्थान गेस्ट हाउस समेत कई लॉज में छापेमारी

गोमिया :— आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर गोमिया प्रशासन अलर्ट मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर शनिवार को गोमिया के व्हाइट स्टार, राजस्थान गेस्ट हाउस, राहुल लॉज, पवन लॉज समेत कई लॉज और छात्रावासों में प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया। SDO के निर्देश पर हुई कार्रवाई अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट के…

परीक्षा को लेकर गोमिया के व्हाइट स्टार, राजस्थान गेस्ट हाउस समेत कई लॉज में छापेमारी
Read Time:2 Minute, 41 Second
परीक्षा को लेकर गोमिया के व्हाइट स्टार, राजस्थान गेस्ट हाउस समेत कई लॉज में छापेमारी

गोमिया :— आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं के मद्देनजर गोमिया प्रशासन अलर्ट मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा संपन्न कराने को लेकर शनिवार को गोमिया के व्हाइट स्टार, राजस्थान गेस्ट हाउस, राहुल लॉज, पवन लॉज समेत कई लॉज और छात्रावासों में प्रशासन ने छापेमारी अभियान चलाया।

SDO के निर्देश पर हुई कार्रवाई


अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो तेनुघाट के निर्देश पर गोमिया बीडीओ, सीओ और थाना प्रभारी की संयुक्त टीम ने औचक निरीक्षण किया। टीम ने लॉज में ठहरे बाहरी छात्रों के पहचान पत्र, आधार कार्ड और परीक्षा प्रवेश पत्र की जांच की।

परीक्षा माफियाओं पर कसी जा रही नकेल


प्रशासन को सूचना मिली थी कि परीक्षा के दौरान कई लॉजों में बाहरी छात्रों को ठहराकर नकल कराने की तैयारी की जा रही है। इसी को लेकर व्हाइट स्टार, राजस्थान गेस्ट हाउस, राहुल लॉज और पवन लॉज हजारी मोड हंसराज होटलमें विशेष रूप से जांच की गई।

लॉज संचालकों को दी चेतावनी


बीडीओ ने लॉज संचालकों को सख्त हिदायत दी कि बिना आईडी और सत्यापन के किसी भी परीक्षार्थी को कमरा न दें। सभी ठहरने वाले परीक्षार्थियों का पूरा रिकॉर्ड रजिस्टर में संधारित करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाना को दें। लापरवाही पाए जाने पर लॉज सील करने और संचालक पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में कदाचार रोकने के लिए लगातार छापेमारी जारी रहेगी। परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू रहेगी और पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। छापेमारी दल में प्रखंड विकास पदाधिकारी महादेव महतो, अंचलाधिकारी आफताब आलम,थाना प्रभारी गोमिया प्रफुल्ल कुमार महतो सहित कई कनीय अधिकारी थे

Loading

परीक्षा को लेकर गोमिया के व्हाइट स्टार, राजस्थान गेस्ट हाउस समेत कई लॉज में छापेमारी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor