गोमिया: गोमिया के खेल प्रेमियों के लिए एक गौरवपूर्ण खबर सामने आई है। गोमिया क्रिकेट एकेडमी की प्रतिभाशाली खिलाड़ी खुशी कुमारी का चयन अबकी बार बोकारो जिला क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की महिला अंडर-19 क्रिकेट टीम में हो गया है।
खुशी की इस उपलब्धि से गोमिया क्रिकेट एकेडमी के कोच रवि निषाद, पिता रामजी प्रसाद, मां मुनिका देवी सहित साथी खिलाड़ियों सृजन कुमार, अभिनव कुमार, रौनक कुमार, सौरभ पांडेय, आयुष प्रजापति, आयुष जायसवाल और खेल प्रेमियों में काफी उत्साह है।
एकेडमी के कोच और साथी खिलाड़ियों ने उन्हें इस सफलता पर बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। कोच रवि ने बताया कि खुशी की कड़ी मेहनत और खेल के प्रति उनके समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुँचाया है। चयन के बाद खुशी शनिवार को अपना पहला आधिकारिक मैच गिरिडीह के विरुद्ध खेलने मैदान में उतरेंगी।
उम्मीद जताई जा रही है कि वे अपनी शानदार बल्लेबाजी और कौशल से टीम की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बात दें कि खुशी इससे पूर्व भी बोकारो क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) महिला अंडर-19 व 23 क्रिकेट टूर्नामेंट खेल चुकी है।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,