गोमिया:महिला आरक्षण बिल को लेकर संसद में हुए विरोध पर बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने कड़ी नाराज़गी जताई है। उन्होंने बिल के खिलाफ खड़े हुए सांसदों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वालों को जनता जवाब देगी।
सुनीता देवी ने कहा कि देश की आधी आबादी यानी महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और नेताओं की दोहरी सोच को अच्छी तरह समझ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई सांसद अपने क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की बातें करते हैं, लेकिन संसद में महिलाओं को अधिकार देने वाले बिल का विरोध करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने में जो भी बाधा आएगी, उसकी जिम्मेदारी उन सांसदों पर होगी जिन्होंने इस बिल के खिलाफ मतदान किया है। यह सिर्फ राजनीति नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकारों से जुड़ा गंभीर मुद्दा है।
जिप अध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि आने वाले समय में महिलाएं ऐसे जनप्रतिनिधियों को पहचान कर उन्हें सबक सिखाएंगी। उन्होंने विश्वास जताया कि महिला शक्ति लोकतांत्रिक तरीके से ऐसे नेताओं को सत्ता से बाहर करने का काम करेगी।
About Post Author
NEWS APPRAISAL
About The Author
NEWS APPRAISAL
It seems like you’re looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you’d like information or an appraisal on,