Views: 47
0 0
देवाकी गांव में 19 मवेशियों की ठगी, 8 आदिवासी किसान न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

देवाकी गांव में 19 मवेशियों की ठगी, 8 आदिवासी किसान न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवाकी गांव में आदिवासी किसानों के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 14 जनवरी 2026 को आठ किसानों से पशु तस्करों ने 19 गाय-बैल लेकर फरार हो गए। तस्करों ने दो दिनों में भुगतान का भरोसा…

देवाकी गांव में 19 मवेशियों की ठगी, 8 आदिवासी किसान न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर
Read Time:2 Minute, 59 Second
देवाकी गांव में 19 मवेशियों की ठगी, 8 आदिवासी किसान न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र अंतर्गत देवाकी गांव में आदिवासी किसानों के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 14 जनवरी 2026 को आठ किसानों से पशु तस्करों ने 19 गाय-बैल लेकर फरार हो गए। तस्करों ने दो दिनों में भुगतान का भरोसा दिया था, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद भी न तो किसानों को पैसा मिला और न ही उनके मवेशी वापस हुए।

पीड़ित किसान ठंड से लेकर भीषण गर्मी तक तस्करों की तलाश में भटकते रहे। वे खुद सुराग जुटाते हुए सिसई से लोहरदगा के तिगरा गांव तक पहुंचे, लेकिन हर बार उन्हें झूठे आश्वासन ही मिले। तस्कर ने अपना नाम सलमान बताया और गलत पता देकर किसानों को गुमराह किया।

पंचायत समिति सदस्य विजय उरांव के सहयोग से किसानों ने करीब डेढ़ महीने पहले घाघरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक न प्राथमिकी दर्ज हुई और न ही कोई ठोस कार्रवाई हुई है। इससे किसानों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है।

देवाकी गांव में 19 मवेशियों की ठगी, 8 आदिवासी किसान न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

खेती का मौसम नजदीक है, लेकिन मवेशियों के बिना किसान खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। कई किसान अब पलायन करने तक की सोचने लगे हैं। पीड़ितों का कहना है कि जब वे खुद तस्कर तक पहुंच सकते हैं,

थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह का कहना है कि किसानों ने आवेदन तो दिया था, लेकिन प्राथमिकी दर्ज कराने के बजाय पैसा वापस दिलाने की मांग की थी। हालांकि अब तक राशि नहीं मिलने पर पुलिस आगे की कार्रवाई की बात कर रही है।

यह मामला आदिवासी कल्याण मंत्री चमरा लिंडा के विधानसभा क्षेत्र का है, जहां आदिवासी किसानों को ही न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से जल्द मवेशी या उनकी कीमत दिलाने की गुहार लगाई है।

ठगी के शिकार किसानों में सीता उरांव, जतरु उरांव, सतीश उरांव, घुडु उरांव, शंकर उरांव, राम उरांव, महेश बड़ा और बिमला देवी शामिल हैं, जिनसे कुल 19 मवेशी ठगे गए हैं, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।

Loading

देवाकी गांव में 19 मवेशियों की ठगी, 8 आदिवासी किसान न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports