Views: 26
0 0
गोमिया में सकल समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गोमिया में सकल समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

गोमिया: स्थानीय सकल हिंदू समाज के बैनर तले रविवार को गोमिया क्षेत्र के स्वांग कोठीटांड स्थित रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक अरुण कुमार, राष्ट्रीय…

गोमिया में सकल समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन
Read Time:2 Minute, 41 Second
गोमिया में सकल समाज द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन

गोमिया: स्थानीय सकल हिंदू समाज के बैनर तले रविवार को गोमिया क्षेत्र के स्वांग कोठीटांड स्थित रामलीला मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखी गई।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के क्षेत्र प्रचारक अरुण कुमार, राष्ट्रीय सेविका समिति धनबाद विभाग की कार्यवाह अनुराधा कुमारी तथा गायत्री परिवार के उप समन्वयक सुरेश प्रसाद उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अरुण कुमार ने हिंदू समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त कर एकजुट होने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। साथ ही उन्होंने सनातन धर्म की रक्षा, संस्कारों को सुदृढ़ करने और युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने की अपील की।

सम्मेलन में गोमिया एवं आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पुरुषों, महिलाओं और युवाओं ने भाग लिया, जिससे आयोजन स्थल खचाखच भरा रहा।

इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के मंत्री राजेश दुबे, शिशु ठाकुर, महेश स्वर्णकार, दीपक उपाध्याय, शंकर वर्मा, अरविंद साहू समेत कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। आयोजन समिति के अध्यक्ष अनूप कुमार सिन्हा ने कहा कि हिंदू समाज की एकजुटता ही राष्ट्र निर्माण और धर्म रक्षा का आधार है। उन्होंने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने और नशामुक्ति जैसे विषयों पर भी समाज को जागरूक किया।

कार्यक्रम में गोमिया के पूर्व विधायक डॉ. लंबोदर महतो, जिला बौद्धिक प्रमुख धर्मेंद्र कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports