Views: 32
0 0
एलपीजी संकट से जूझ रहे ऑटो चालक,बरहरवा में धरना-प्रदर्शन कर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ जताया आक्रोश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

एलपीजी संकट से जूझ रहे ऑटो चालक,बरहरवा में धरना-प्रदर्शन कर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ जताया आक्रोश

एलपीजी से संचालित ऑटो का परिचालन बंद,किश्त के लिये फाइनेंस कंपनी डाल रहे है दबाव:चालक। बरहरवा :-नगर एवं आस पास के क्षेत्र के ऑटो चालकों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एलपीजी गैस की आपूर्ति ठप होने से जहां उनके वाहन खड़े हो गए हैं,जिसका सीधा प्रभाव उनके रोजी-रोटी पर पड़ रहे है और…

एलपीजी संकट से जूझ रहे ऑटो चालक,बरहरवा में धरना-प्रदर्शन कर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ जताया आक्रोश
Read Time:3 Minute, 21 Second

एलपीजी से संचालित ऑटो का परिचालन बंद,किश्त के लिये फाइनेंस कंपनी डाल रहे है दबाव:चालक।

बरहरवा :-नगर एवं आस पास के क्षेत्र के ऑटो चालकों की परेशानी दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। एलपीजी गैस की आपूर्ति ठप होने से जहां उनके वाहन खड़े हो गए हैं,जिसका सीधा प्रभाव उनके रोजी-रोटी पर पड़ रहे है और पारिवारिक और आर्थिक संकट गहरा गया है। और दूसरी फाइनेंस दूसरी तरफ फिनेन्सकर्मी द्वारा ईएमआई को लेकर परेशान कर रहे है।इस समस्या को लेकर चालकों ने प्रशासन को आवेदन प्रेषित कर राहत की गुहार लगाई है।
आवेदन के अनुसार, क्षेत्र के अधिकांश ऑटो एलपीजी से संचालित होते हैं, लेकिन गैस नहीं मिलने के कारण उनका संचालन पूरी तरह बंद हो गया है। इससे चालकों की आमदनी रुक गई है और वे अपने वाहन की किस्त (EMI) भी समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं। परिवार के भरण-पोषण में भी कठिनाइयां बढ़ गई हैं।

इसी समस्या को लेकर बरहरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत बजाज शोरूम के समीप जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए सैकड़ो ऑटो चालकों ने धरना-प्रदर्शन किया। ओर कुछ समय के लिए बरहरवा पाकुड़ मुख्य सड़क को जाम किया इस दौरान चालकों ने फाइनेंस कंपनियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। उनका आरोप है कि आय बंद होने के बावजूद फाइनेंस कंपनियां किस्त के लिए दबाव बना रही हैं, जिससे उनकी परेशानी और बढ़ गई है।

एलपीजी संकट से जूझ रहे ऑटो चालक,बरहरवा में धरना-प्रदर्शन कर फाइनेंस कंपनी के खिलाफ जताया आक्रोश

चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और फाइनेंस कंपनियों को कुछ समय के लिए राहत देने का निर्देश दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

मौके पर थाना प्रभारी सुमित कुमार सिंह एवं अंचल अधिकारी अनोज कुमार पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाकर सड़क जाम समाप्त करवाया। प्रशासन की ओर से बजाज शोरूम के संचालक से बातचीत कर यह आश्वासन दिया गया कि सभी ऑटो चालक अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर, नाम और मोबाइल नंबर के साथ एक लिखित आवेदन कंपनी के उच्च अधिकारियों के नाम देंगे। साथ ही यह भी भरोसा दिलाया गया कि अगले तीन महीनों तक EMI किस्त जमा करने के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा।प्रसाशन के इस सहयोग से टेम्पो चालको ने राहत की साँस ली हैं।

Loading

Happy
Happy
100 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports