पाकुड़ संवाददाता।
पाकुड़पवित्र त्योहार गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को पाकुड़ जिला परिषद की अध्यक्ष जूली हेंब्रम पाकुड़िया प्रखंड अंतर्गत सिंदरीसोल गिरजाघर पहुँचीं। इस दौरान उन्होंने विशेष प्रार्थना सभा में भाग लिया और प्रभु यीशु के बलिदान को याद किया।
गिरजाघर में आयोजित विशेष प्रार्थना (मास) में शामिल होते हुए जिप अध्यक्ष ने क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने उपस्थित मसीही समाज के लोगों से मुलाकात की और कहा कि प्रभु यीशु का जीवन हमें क्षमा, दया और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में भाईचारा और शांति स्थापित की जा सकती है
इस अवसर पर गिरजाघर के पादरी और मसीही समुदाय के गणमान्य लोग भी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। प्रार्थना सभा के बाद श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुड फ्राइडे की शुभकामनाएं दीं और शांति का संकल्प लिया।