सतबरवा से दिनेश यादव की रिपोर्ट
सतबरवा/पलामू:- सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के मुरमा एवं दुलसुलमा गांव में आगामी विराट हिन्दू सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 12 अप्रैल को सतबरवा प्रखंड में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने सभी भाई-बंधुओं तथा माताओं-बहनों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और सामाजिक एकता व अपनी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक रहें।
लोगों ने कहा कि ऐसे आयोजनों से सनातन संस्कृति को मजबूती मिलती है और समाज में आपसी सहयोग तथा सम्मान की भावना बढ़ती है। साथ ही सभी से आग्रह किया गया कि वे दूसरों को भी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
बैठक में अरविंद सिंह, सुनील सिंह, गुड्डू सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष कुमार सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि मनीष कुमार, सोनू सिकंदर, मुकेश कुमार गुप्ता, प्रदीप सिंह, पति सिंह, मुरारी सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।