Views: 40
0 0
Pakur News:महिला को झांसे देकर करीब तीन लाख का गहना ले...

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

Pakur News:महिला को झांसे देकर करीब तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग

पाकुड़ संवाददाता। पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मोंगलाबांध गांव में एक ठगी की बड़ी घटना सामने आई है,जहां गहना साफ करने के नाम पर अज्ञात बदमाशों ने एक बूढ़ी महिला को झांसे में लेकर करीब तीन लाख रुपए मूल्य का सोना लेकर फरार हो गए। यह घटना पाकुड़िया से दुमका जाने वाले मुख्य सड़क के समीप…

Pakur News:महिला को झांसे देकर करीब तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग
Read Time:2 Minute, 56 Second
Pakur News:महिला को झांसे देकर करीब तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग

पाकुड़ संवाददाता।

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत मोंगलाबांध गांव में एक ठगी की बड़ी घटना सामने आई है,जहां गहना साफ करने के नाम पर अज्ञात बदमाशों ने एक बूढ़ी महिला को झांसे में लेकर करीब तीन लाख रुपए मूल्य का सोना लेकर फरार हो गए। यह घटना पाकुड़िया से दुमका जाने वाले मुख्य सड़क के समीप घटी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। मिली जानकारी के अनुसार, मोंगलाबांध निवासी रेणुका पाल, उम्र 60 साल पति स्वर्गीय लम्बोदर पाल के घर पर सुबह 09:25 बजे (सीसीटीवी फुटेज के अनुसार)उस समय यह वारदात हुई जब घर में पुरुष और जानकार सदस्य मौजूद नहीं थे।

इसी दौरान दो अज्ञात युवक ब्लैक कलर की बजाज एनएस पल्सर मोटरसाइकिल से वहां पहुंचे। उन्होंने खुद को गहना साफ करने वाला कारीगर बताते हुए घर की महिला को भरोसे में लिया। जो की अधिक पढ़ी-लिखी नहीं हैं, उनके झांसे में आ गईं और अपना लगभग दो भरी सोने का गहना साफ करने के लिए दे दिया। बदमाशों ने बड़ी चालाकी से गहना लेकर कहा कि सामने ही उनका एक साथी मौजूद है, गहना साफ करने वाला मशीन वहीं पर है। जिससे वहीं पर वे गहना साफ कर देंगे। इतना कहकर वे बाहर निकले और मोटरसाइकिल स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को शक हुआ, जिसके बाद आसपास खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच करने पर पता चला कि दोनों युवक दुमका रोड की ओर से आए थे और वारदात को अंजाम देने के बाद उसी दिशा में भाग निकले।

आगे की जांच में हनुमान मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज से भी पुष्टि हुई कि आरोपी दुमका रोड की ओर तेजी से जाते हुए देखे गए।हालांकि मोटरसाइकिल का नंबर स्पष्ट रूप से नहीं मिल सका है, जिससे उनकी पहचान में दिक्कत आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित परिवार द्वारा पाकुड़िया थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। थाना प्रभारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दिया है

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

One response to “Pakur News:महिला को झांसे देकर करीब तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग”

  1. bokep gay Avatar

    Thanks for making this easy to understand even without a background in it.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports