Views: 51
0 0
हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच पत्रकारों ने बांटे फल

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच पत्रकारों ने बांटे फल

जमशेदपुर : अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकार एकता मंच कोल्हान की ओर से बुधवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सदर अस्पताल खासमहल में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कमलेश प्रसाद, डॉ शाहिद अनवर एवं झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष…

हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच पत्रकारों ने बांटे फल
Read Time:2 Minute, 23 Second
हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच पत्रकारों ने बांटे फल

जमशेदपुर : अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पत्रकार एकता मंच कोल्हान की ओर से बुधवार को हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सदर अस्पताल खासमहल में मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया. मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ कमलेश प्रसाद, डॉ शाहिद अनवर एवं झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ ठाकुर मौजूद रहे. अस्पताल उपाधीक्षक ने पत्रकार संगठन की ओर से फल वितरण कार्यक्रम की सराहना की. साथ ही कहा कि इस तरह की कार्यप्रणाली से अन्य संस्थाओं को भी सीख लेनी चाहिए. वहीं रवींद्र नाथ ठाकुर ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है. इस पेशे से जुड़े लोग समाजसेवा में भी सक्रिय है. जिसकी मिशाल पत्रकार एकता मंच है.

हिंदू नव वर्ष के अवसर पर सदर अस्पताल में मरीजों के बीच पत्रकारों ने बांटे फल

फल वितरण कार्य की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसे जनहित के कार्य से अन्य संस्थाओं को सीख लेने की जरूरत है. मौके पर उपस्थित मुख्य ट्रस्टी सह संरक्षक अनिमेष अंबष्ट ने कहा कि पत्रकार एकता मंच पत्रकार कल्याण के साथ-साथ समाज कल्याण के दिशा में सक्रिय रुप से कार्य कर रहा है. वहीं महासचिव सुनील पांडेय ने कहा कि समाज का अभिन्न अंग होने के कारण पत्रकारों के द्वारा अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन काबिले तारीफ है. वही संरक्षक गोविदा पति ने कहा कि समाज कल्याण एवं समाज के वंचित लोगों की सेवा ही असल धर्म है।
कार्यक्रम में राजेश ठाकुर, मो शहजादा खान, बृजकिशोर ठाकुर, मो. शहजाद, अभिजीत, लक्ष्मण कुमार, आलोक शर्मा समेत कई अन्य पत्रकार मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports