सधवाडीह गांव में आनंद मार्गी ने किया नारायण सेवा कार्यक्रम, 200 से अधिक गरीबों को भोजन व वस्त्र वितरित

सधवाडीह गांव में आनंद मार्गी ने किया नारायण सेवा कार्यक्रम, 200 से अधिक गरीबों को भोजन व वस्त्र वितरित
Views: 77
0 0
Read Time:2 Minute, 13 Second
सधवाडीह गांव में आनंद मार्गी ने किया नारायण सेवा कार्यक्रम, 200 से अधिक गरीबों को भोजन व वस्त्र वितरित

मनिका से संतोष प्रसाद की रिपोर्ट,

मनिका प्रखंड के सधवाडीह गांव में रविवार 15 मार्च को आनंद मार्गी द्वारा नारायण सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान 200 से अधिक जरूरतमंद और गरीब लोगों के बीच भोजन और वस्त्र का वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करना तथा सेवा भाव को बढ़ावा देना था। आनंद मार्गियों ने बताया कि नारायण सेवा मानवता की सेवा का प्रतीक है और यह कार्यक्रम आनंद मार्ग के उस आदर्श को दर्शाता है जिसमें प्रत्येक मनुष्य को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास का समान अधिकार प्राप्त है।

इस अवसर पर स्वर्गीय डॉ. उमेश प्रसाद (पशु चिकित्सक) की धर्मपत्नी बबीता देवी ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना और समाज में सेवा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि आनंद मार्गी समय-समय पर विभिन्न स्थानों पर इस प्रकार के सेवा कार्य करते रहते हैं और गरीबों के बीच भोजन एवं अंगवस्त्र का वितरण करते हैं।

नारायण सेवा कार्यक्रम में सधवाडीह गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया और आनंद मार्गियों के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। ग्रामीणों ने कहा कि यह सेवा केवल भौतिक सहायता ही नहीं, बल्कि मानव गरिमा, अपनत्व और संवेदना का भी उत्कृष्ट उदाहरण है।

कार्यक्रम में पल्लवी प्रिया, पंकज कुमार महतो, किरण देवी, सीताराम यादव सहित कई लोग मौजूद थे।

Loading

सधवाडीह गांव में आनंद मार्गी ने किया नारायण सेवा कार्यक्रम, 200 से अधिक गरीबों को भोजन व वस्त्र वितरित

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment