Views: 141
0 0
घरेलू गैस सिलेंडर और महंगाई को लेकर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

घरेलू गैस सिलेंडर और महंगाई को लेकर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर: सोमवार को साकची गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी द्वारा मोदी सरकार के नीतियों का विरोध करने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर है, घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत पैदा हो गई है। आम जनता को गैस…

घरेलू गैस सिलेंडर और महंगाई को लेकर आप ने किया विरोध प्रदर्शन
Read Time:2 Minute, 9 Second
घरेलू गैस सिलेंडर और महंगाई को लेकर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

जमशेदपुर: सोमवार को साकची गोलचक्कर पर आम आदमी पार्टी द्वारा मोदी सरकार के नीतियों का विरोध करने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण देश में महंगाई चरम पर है, घरेलू गैस सिलेंडर की भारी किल्लत पैदा हो गई है। आम जनता को गैस सिलेंडर भरवाने के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा होना पड़ रहा है। यह संकट सिर्फ घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे-मोटे कारोबारियों जैसे होटल, ढाबें और रेस्टोरेंट भी प्रभावित है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर ( 14.2 किलो ) की कीमतों में 60 रुपये तथा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 120 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है, जो गरीब और मध्यम वर्ग पर सीधा प्रहार है।

आप नेताओं का स्पष्ट आरोप है कि इस महंगाई से जनता के जेब पर सीधा असर पड़ रहा है। उज्ज्वला योजना के नाम पर गरीबों को सपने दिखाए गए, लेकिन आज वही गरीब गैस के लिए तरस रहे हैं। आप के कोल्हान प्रभारी विनोद सिंह ने कहा कि सिलेंडर की कीमतों में तत्काल कमी की जानी चाहिए तथा सप्लाई चैन को मजबूत करना चाहिए। यही वक्त की मांग है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी आम आदमी के साथ खड़ी है।


इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से आप के कोल्हान प्रभारी विनोद सिंह, चरणजीत सिंह, पिंटू दा, देशमुख , अंकित कुमार, मुकेश सिंह, शमीम , शेख अब्दुल्ला,कार्तिक ,पवन समेत अन्य मौजूद थे।

Loading

घरेलू गैस सिलेंडर और महंगाई को लेकर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports