पटना। Association of Persons with Disability द्वारा श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल, गांधी मैदान में आयोजित अखिल भारतीय दिव्यांग होली मिलन सम्मान समारोह एवं दिव्यांग अधिकार सम्मेलन–2026 के दौरान जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन एवं आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया के खिलाड़ियों और कला प्रेमियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में लोकप्रिय शिक्षक खान सर ने खिलाड़ियों एवं कलाकारों को शाल और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने आर्ट कल्चरल एंड यूथ स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया, जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन, Para Lawn Bowls Association of Bihar एवं Battle Dance Sports Association of Bihar के सामाजिक एवं खेल क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
फाउंडेशन के संस्थापक सह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एवं स्पोर्ट्स प्रमोटर हरिमोहन सिंह (प्रेसिडेंट, पर्सन्स विथ डिसेबिलिटी एसोसिएशन ऑफ मुंगेर; महासचिव, पैरा लॉन बाउल्स एसोसिएशन ऑफ बिहार; महासचिव, बैटल डांस स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ बिहार) ने बताया कि सामान्य एवं दिव्यांग राष्ट्रीय खिलाड़ियों तथा कला संस्कृति के क्षेत्र में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण मिश्रा (कवि जी), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष हृदय यादव एवं राष्ट्रीय महासचिव सुगंध नारायण सिंह की उपस्थिति रही।
सम्मानित होने वालों में नेशनल पैरा लॉन बाउल्स खिलाड़ी सुजीत कुमार, स्पोर्ट्स डायरेक्टर दिवाकर कुमार, राष्ट्रीय खिलाड़ी मनीष कुमार, अभिजीत कुमार, रविशंकर प्रसाद तथा डांस स्पोर्ट्स से दीपिका कुमारी, शालू कुमारी, शिवानी कुमारी, पीहू कुमारी, मोला कुमारी, अक्षरा कुमारी, खुशी कुमारी, गुड़िया कुमारी, स्वेता कुमारी, स्वाति कुमारी, रूपा कुमारी, तन्नू कुमारी, स्वीटी कुमारी, प्रोनिशा कुमारी, ज्योति कुमारी सहित कई प्रतिभागी शामिल रहे।
लोकप्रिय शिक्षक खान सर द्वारा सम्मानित किए जाने पर मुंगेर जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सभी खिलाड़ियों और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
यह जानकारी जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हरिमोहन सिंह ने दी।