Views: 61
0 0
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की मजदूरी नहीं मिलने से मजदूरों की होली फीकी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की मजदूरी नहीं मिलने से मजदूरों की होली फीकी

मनरेगा मजदूरों की लगी है आस – कब मिलेगी मजदूरी खास? Reported by santosh prasad, लातेहार: जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत काम करने वाले मजदूरों को कई महीनों से पूरी मजदूरी नहीं मिलने के कारण गहरी निराशा का सामना करना पड़ रहा है। रंगों का…

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की मजदूरी नहीं मिलने से मजदूरों की होली फीकी
Read Time:2 Minute, 2 Second
महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की मजदूरी नहीं मिलने से मजदूरों की होली फीकी

मनरेगा मजदूरों की लगी है आस – कब मिलेगी मजदूरी खास?

Reported by santosh prasad,

लातेहार: जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत काम करने वाले मजदूरों को कई महीनों से पूरी मजदूरी नहीं मिलने के कारण गहरी निराशा का सामना करना पड़ रहा है। रंगों का त्योहार होली नजदीक है, लेकिन मजदूरों के चेहरों पर खुशी के बजाय चिंता साफ झलक रही है।

मजदूरों का कहना है कि वे प्रतिदिन काम कर रहे हैं, लेकिन केंद्रांश की मजदूरी अब तक उनके खातों में नहीं आई है। राज्य सरकार की ओर से देय राशि तो जमा कर दी गई है, परंतु केंद्र सरकार की ओर से मिलने वाली मजदूरी लंबित है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो गया है।

इस संबंध में भीम आर्मी एकता मिशन के जिला अध्यक्ष जगजीवन राम ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण गरीबों को रोजगार और आर्थिक सुरक्षा देना है। यदि मजदूरों को समय पर उनका हक नहीं मिलेगा, तो वे हताश और निराश हो जाएंगे। उन्होंने मांग की कि लंबित मजदूरी का शीघ्र भुगतान किया जाए, ताकि मजदूर परिवार भी होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना सकें।

मजदूरों को अब भी उम्मीद है कि त्योहार से पहले उनकी बकाया राशि उनके खातों में आ जाएगी। अन्यथा इस बार होली का रंग फीका ही रह जाएगा।

Loading

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम की मजदूरी नहीं मिलने से मजदूरों की होली फीकी

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor