Views: 64
0 0
पलाश हर्बल गुलाल का भव्य शुभारंभ, प्राकृतिक रंगों को बढ़ावा

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पलाश हर्बल गुलाल का भव्य शुभारंभ, प्राकृतिक रंगों को बढ़ावा

पाकुड़: होली पर्व के मद्देनज़र प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल रंगों को बढ़ावा देने की दिशा में बुधवार को पलाश हर्बल गुलाल का भव्य शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अन्य जिला पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया। इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सहायता समूह…

पलाश हर्बल गुलाल का भव्य शुभारंभ, प्राकृतिक रंगों को बढ़ावा
Read Time:2 Minute, 8 Second
पलाश हर्बल गुलाल का भव्य शुभारंभ, प्राकृतिक रंगों को बढ़ावा

पाकुड़: होली पर्व के मद्देनज़र प्राकृतिक एवं पर्यावरण-अनुकूल रंगों को बढ़ावा देने की दिशा में बुधवार को पलाश हर्बल गुलाल का भव्य शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने अन्य जिला पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया।

इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वयं सहायता समूह की दीदियों से पलाश हर्बल गुलाल खरीदकर उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह पहल महिला सशक्तिकरण, स्थानीय रोजगार सृजन तथा जिले के आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

पलाश हर्बल गुलाल का भव्य शुभारंभ, प्राकृतिक रंगों को बढ़ावा

पलाश हर्बल गुलाल अब पाकुड़ बाजार स्थित पलाश मार्ट, दीदी कैफे एवं अन्य दुकानों पर आमजन के लिए उपलब्ध है। यह हर्बल गुलाल कॉर्न स्टार्च, पालक, गेंदे के फूल, पलाश के फूल, चुकंदर एवं नीम की पत्तियों जैसी प्राकृतिक सामग्रियों से तैयार किया गया है। यह पूर्णतः पर्यावरण-अनुकूल, रसायनमुक्त तथा त्वचा के लिए सुरक्षित बताया गया है।

उपायुक्त मनीष कुमार एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने जिलेवासियों से अपील की कि वे स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदकर “वोकल फॉर लोकल” अभियान को सशक्त बनाएं। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से ग्रामीण आजीविका मजबूत होगी और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को बल मिलेगा।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports