Views: 16
0 0
नशा मुक्त भारत के लिए युवाओं की भूमिका अहम, जागरूकता से ही बनेगा विकसित देश: पूनम देवी

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नशा मुक्त भारत के लिए युवाओं की भूमिका अहम, जागरूकता से ही बनेगा विकसित देश: पूनम देवी

लातेहार: नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत के तत्वावधान में किया गया, जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।…

नशा मुक्त भारत के लिए युवाओं की भूमिका अहम, जागरूकता से ही बनेगा विकसित देश: पूनम देवी
Read Time:4 Minute, 17 Second


नशा मुक्त भारत के लिए युवाओं की भूमिका अहम, जागरूकता से ही बनेगा विकसित देश: पूनम देवी

लातेहार: नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मेरा युवा भारत के तत्वावधान में किया गया, जिसमें जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, विद्यालय की प्राचार्य तृप्ति भारती, उप प्राचार्य नरेंद्र पांडेय और मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

अपने संबोधन में पूनम देवी ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज नशा मुक्त बनेगा। उन्होंने कहा कि नशे की बढ़ती प्रवृत्ति आज सबसे बड़ी सामाजिक चुनौतियों में शामिल है और बड़ी संख्या में युवा इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और समाज सेवा जैसे सकारात्मक कार्यों में लगाने की अपील की।

प्राचार्य तृप्ति भारती ने कहा कि युवा समाज में बदलाव लाने की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने हाल के छात्र आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं में असीम क्षमता है। साथ ही उन्होंने मोबाइल के अत्यधिक उपयोग को भी एक तरह की लत बताते हुए विद्यार्थियों से इसके संतुलित इस्तेमाल की सलाह दी।

उप प्राचार्य नरेंद्र पांडेय ने मेरा युवा भारत की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मेरा युवा भारत की उप निदेशक कंचन कुमारी ने बताया कि जिला स्तर पर विजेता प्रतिभागियों को राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं के माध्यम से समाज को नशा और मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त भारत के निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाना है।

कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक, भाषण, कविता लेखन, नृत्य, गायन, रैंप वॉक और रील निर्माण सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नृत्य प्रतियोगिता में आश्रम स्कूल, मनिका ने प्रथम, पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय ने द्वितीय और अनुसूचित जनजाति आदिवासी बालिका छात्रावास ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में अनिशा कुमारी प्रथम, आरती द्वितीय और खुशबू तृतीय स्थान पर रहीं।

प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के शिक्षक संदीप कुमार ओझा, स्वर संगम के निदेशक आशीष टैगोर और अविनाश कुमार ने किया। इस अवसर पर मेरा युवा भारत के मनीष कुमार, आरती कुमारी सहित कई स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports