Views: 124
0 0
नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: मतगणना को लेकर अभ्यर्थियों संग प्रशिक्षण सह बैठक आयोजितनगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: मतगणना को लेकर अभ्यर्थियों

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: मतगणना को लेकर अभ्यर्थियों संग प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: मतगणना को लेकर अभ्यर्थियों संग प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित लातेहार: नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 की मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 26 फरवरी को डीआरडीबी सभागार में सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई। बैठक में लातेहार नगर…

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: मतगणना को लेकर अभ्यर्थियों संग प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित
Read Time:2 Minute, 27 Second

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: मतगणना को लेकर अभ्यर्थियों संग प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026: मतगणना को लेकर अभ्यर्थियों संग प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित

लातेहार: नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 की मतगणना प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 26 फरवरी को डीआरडीबी सभागार में सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में प्रशिक्षण सह बैठक आयोजित की गई। बैठक में लातेहार नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के सभी अभ्यर्थी एवं वार्ड पार्षद पद के अभ्यर्थी उपस्थित रहे।

सामान्य प्रेक्षक योगेंद्र प्रसाद ने मतगणना प्रक्रिया से संबंधित दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि पूरा कार्य राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाएगा।

प्रभारी पदाधिकारी (प्रशिक्षण कोषांग) अनिल मिंज ने अभ्यर्थियों एवं उनके मतगणना अभिकर्ताओं को मतगणना कक्ष में प्रवेश व्यवस्था, पहचान पत्र सत्यापन, पास निर्गत करने की प्रक्रिया, टेबलवार मतगणना प्रणाली तथा आपत्तियों के निवारण की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक के दौरान अभ्यर्थियों से मतगणना के समय आचार संहिता का पालन करने, अनावश्यक भीड़-भाड़ से बचने तथा प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। जिला प्रशासन ने आश्वस्त किया कि मतगणना कार्य शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं विधि-सम्मत तरीके से संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता रामा रविदास, उप निर्वाचन पदाधिकारी मेरी मड़की, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. चंदन सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports