Views: 41
0 1
गारू थाना में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गारू थाना में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

पंकज कुमार यादव, गारू:आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर 24 फरवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे गारू थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा करेंगे। इस संबंध में थाना प्रशासन की ओर से शांति समिति…

गारू थाना में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
Read Time:2 Minute, 12 Second
गारू थाना में होली एवं रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न

पंकज कुमार यादव,

गारू:आगामी होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर 24 फरवरी 2026 को दोपहर 3:00 बजे गारू थाना परिसर में शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता अंचलाधिकारी दिनेश कुमार मिश्रा करेंगे। इस संबंध में थाना प्रशासन की ओर से शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों को सूचना जारी कर समय पर उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।बैठक में दोनों पर्वों के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारा और साम्प्रदायिक सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर रोक लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

होली के जुलूस मार्ग, रमजान के दौरान नमाज के समय की व्यवस्था, संवेदनशील स्थलों की पहचान, सुरक्षा बलों की तैनाती एवं आवश्यक एहतियाती उपायों पर भी विचार-विमर्श होगा।थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने कहा कि होली और रमजान दोनों ही आस्था और उल्लास के पर्व हैं। इन्हें आपसी सम्मान और शांति के साथ मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी समुदायों के लोगों से प्रशासन का सहयोग करने और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शांति व्यवस्था भंग करने या अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी शांति समिति सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है, ताकि दोनों पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सकें।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports