Views: 70
0 0
आमजनों की समस्या से रूबरू हुए उपायुक्त, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के दिये निर्देश

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

आमजनों की समस्या से रूबरू हुए उपायुक्त, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के दिये निर्देश

पाकुड़। मंगलवार को आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त श्री मनीष कुमार के द्वारा समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान…

आमजनों की समस्या से रूबरू हुए उपायुक्त, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के दिये निर्देश
Read Time:2 Minute, 7 Second

आमजनों की समस्या से रूबरू हुए उपायुक्त, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के दिये निर्देश
  • जनता दरबार में सुनी गई शिकायतें, सभी आवेदनों पर जांचोपरांत शीघ्र समाधान का दिया आश्वासन

पाकुड़। मंगलवार को आम जनमानस के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त श्री मनीष कुमार के द्वारा समाहरणालय के कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में आकर अपनी समस्याओं को उपायुक्त के समक्ष रखा। इस दौरान उपायुक्त द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा। इसके अलावे जनता दरबार के दौरान जमीन विवाद से संबंधित,
अनुकम्पा के आधार पर चौकीदार बहाली से संबंधित एवं विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे।

आमजनों की समस्या से रूबरू हुए उपायुक्त, संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने के दिये निर्देश

ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं को सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करे, ताकि शिकायतों के निष्पादन में आसानी हो।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports