Views: 47
0 0
पाकुड़ के झिकरहट्टी पूर्वी एवं बाबूदाहा पंचायत में आयुष व योग शिविर आयोजित

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

पाकुड़ के झिकरहट्टी पूर्वी एवं बाबूदाहा पंचायत में आयुष व योग शिविर आयोजित

पाकुड़ : बुधवार को सदर प्रखंड के झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत तथा महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा पंचायत में आयुष स्वास्थ्य शिविर एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन…

पाकुड़ के झिकरहट्टी पूर्वी एवं बाबूदाहा पंचायत में आयुष व योग शिविर आयोजित
Read Time:1 Minute, 57 Second
पाकुड़ के झिकरहट्टी पूर्वी एवं बाबूदाहा पंचायत में आयुष व योग शिविर आयोजित

पाकुड़ : बुधवार को सदर प्रखंड के झिकरहट्टी पूर्वी पंचायत तथा महेशपुर प्रखंड के बाबूदाहा पंचायत में आयुष स्वास्थ्य शिविर एवं योग शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में स्थानीय ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन चंद्र गुप्ता ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट जागृति’ के अंतर्गत स्वास्थ्य पंचायत की अवधारणा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 28 फरवरी तक विशेष कार्ययोजना के तहत इन पंचायतों में नियमित रूप से आयुष एवं योग शिविर आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से लोगों को योग, आयुर्वेद एवं प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक किया जा रहा है। योग को दैनिक जीवन में अपनाने से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है तथा मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है।

शिविर में उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम तथा संतुलित दिनचर्या के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि आने वाले दिनों में भी ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम जारी रहेंगे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports